Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, विपक्ष के विधायकों ने उठाई कुर्सी

पटना: आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन है. बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने खूब हंगामा किया. बीजेपी के सदस्य वेल में पहुंचकर पोस्टर लहराने लगे. विधायकों ने सरकार के खिलाफ हंगामा किया. बिहार में अपराध और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ विधायक हंगामा कर रहे थे. इस बीच स्पीकर ने प्रश्नकाल को शुरू करा दिया. जिसके बाद बीजेपी के सदस्य आक्रोशित हो गए और वेल में कुर्सी उठाकर हंगामा करने लगे.  विधायकों ने कुर्सी उठाई तो स्पीकर ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को चेताया. कहा कि यह सही नहीं है. इसके बाद मार्शल को कहा कि कुर्सी को सही जगह पर रखें. स्पीकर ने कहा कि अगर यही रवैया रहा तो कार्रवाई करने पर उन्हें विवश होना पड़ेगा. बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ विपक्षी विधायक हंगामा कर रहे थे. सदन के बाहर भी विपक्ष के नेता हंगामा करते नजर आये. हाथों में बैनर पोस्टर लेकर विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसे भी पढ़ेंइंटर">https://lagatar.in/hc-will-hear-on-thursday-the-matter-of-not-being-given-inter-exam-admit-card/">इंटर

परीक्षा एडमिट कार्ड नहीं दिये जाने के मामले में HC गुरुवार को करेगा सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही