Search

 
 
 

सत्ता पक्ष के विधायकों ने बीजेपी को बताया दंगाई पार्टी, बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा

 
Patna: बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा पर विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. रामनवमी के मौके पर कई जिलों में हुए बवाल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों में जमकर बहस हुई. जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने यह मामला उठाया. उन्होंने कहा कि कई जिलों में रामनवमी जुलूस पर पत्थरबाजी की गई. बम फेंके गए और हिंसा की गई. नीतीश सरकार अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. इसे पढ़ें- IPL">https://lagatar.in/ipl-todays-match-between-chennai-and-lucknow-tough-competition-between-the-two-teams/">IPL

: चेन्नई और लखनऊ के बीच आज मैच, दोनों टीमों के बीच होगा कड़ा मुकाबला
इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायक आमने-सामने हो गए. फिर स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को रोक कर सत्ताधारी दल के नेताओं को बोलने का मौका दे दिया. विपक्ष की तरफ से जहां सिर्फ एक नेता बोले वहीं सत्ता पक्ष की तरफ से अनेक सदस्यों को बोलने का मौका मिल गया. इस दौरान विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा भी किया. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-ten-thousand-rupees-on-rims/">हाईकोर्ट

ने रिम्स पर लगाया दस हजार रुपये का जुर्माना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही