Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू छात्र संघ का DSPMU में हंगामाः कुलपति ने कहा- जल्द होगा समाधान

Ranchi: डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी विवि (DSPMU) के सीए और आईटी डिपार्टमेंट में 70 फीसदी छात्रों के फेल होने का मामला सामने आया है. इसके विरोध में आजसू छात्र संघ ने विवि परिसर में हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि मैथ की परीक्षा में 70 फीसदी छात्रों को फेल कर दिया गया है. यही हाल जनसंचार विभाग का भी है. यहां भी बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला सामने आया है. इसे लेकर छात्रों ने वोकेशनल बिल्डिंग के समक्ष करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने छात्रों को समझा-बुझाकर कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठाया, और उनसे सारा कुछ लिखित में मांगा. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-huzoor-i-am-blind-since-birth-i-am-facing-problems-due-to-lack-of-toilet-and-house/">धनबाद

: हुजूर ! जन्म से ही आंखों से दिव्यांग हूं, शौचालय व घर नहीं होने से दिक्कत हो रही है

मूल्यांकन कर जल्द होगा समस्या का समाधान

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि 500 स्टूडेंट्स में 20 के फेल होने की बात सामने आ रही है. इसका डाटा विभाग और एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट से मंगवाया गया है. मूल्यांकन कर समस्या का समाधान कराया जाएगा. छात्र-छात्राओं को परेशान नहीं होने देंगे और ना ही इनका ईयर बैक लगने देंगे. पहले इसकी पूरी जांच करके जल्द से जल्द समाधान करेंगे. हमारे पास छात्र-छात्राएं आए थे. इन लोगों को हमने कहा है कि अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स हमें दें. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-illegal-mini-liquor-factory-in-sidgoda-liquor-worth-1-50-lakh-recovered/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 1.50 लाख की शराब बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही