छात्रों ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार को रोक दिया. टायरों की हवा तक निकाल दी. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारी छात्रो ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की, बोनट और खिड़कियां तोड़ दी. कार पर जूते रख दिये. Kolkata : आज शनिवार को जादवपुर विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक बुलाई गयी थी. लेकिन वहां हंगामा हो गया. खबर है कि वामपंथी छात्र संगठनों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. यहां आने वाले थे. उनके पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन शुरू हो गया था. जैसे ही शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु वहां पहुंचे, छात्रों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया जमकर नारेबाजी की.
जादवपुर विश्वविद्यालय में हंगामा, वामपंथी छात्रों ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को बंधक बनाया, गाड़ी में तोड़फोड़ की
Last Updated: Mar 01, 2025 12:00 AM (IST)