Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चे की मौत के बाद रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में हंगामा, बोले परिजन – इलाज में लापरवाही से गयी जान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : शहर में बच्चों के इलाज का विशेषज्ञ अस्पताल रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में सोमवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया. दरसअल बोकारो के रहने वाले देवदत्त पांडेय ने अपने चार वर्षीय बच्चे सक्षम पांडेय को यहां भर्ती किया था. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा लकवा पीड़ित है. जिससे बच्चे का हाथ सही से काम नहीं कर रहा है. इलाज के लिए डॉक्टरों ने आईबीआईजी नाम का इंजेक्शन लिखा. वहीं बच्चे के पिता देवदत्त ने बताया कि डॉक्टर्स ने दवा की ओवर डोज मेरे बच्चे की दी और उसी से मौत हुई है. इसे भी पढ़ें -प्रमोद">https://lagatar.in/pramod-sawant-took-oath-as-the-chief-minister-of-goa-many-ministers-including-prime-minister-modi-were-present/">प्रमोद

सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई मंत्री थे मौजूद
https://www.youtube.com/watch?v=K9nLt4OuEn4

रेफर करने को कहने के बाद भी नहीं माने डॉक्टर

बच्चे के पिता देवदत्त पांडेय ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर ने लिखकर दिया था कि हमारे अस्पताल में न्यूरो फिजीशियन डॉक्टर उपलब्ध नहीं है और ना ही बच्चों के कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं. ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को हमारे बच्चे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर देना चाहिए था. लेकिन जब बच्चे की मौत हो जाती है तब कार्डियक अरेस्ट मौत का कारण बता दिया जाता है. जबकि हमलोग चिकित्सकों से बार-बार रेफर करने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन हमारे बच्चे को रेफर नहीं किया गया.

बच्चे की स्थिति थी गंभीर, हरसंभव किया प्रयास –डॉ राजेश

वहीं रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉ राजेश ने कहा कि बच्चे की स्थिति गंभीर थी और उसका इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा था. हम लोगों ने बच्चे को बचाने का हर संभव प्रयास किया. लेकिन हम उसे बचा नहीं पाए. परिजनों का आरोप था कि बच्चे को रेफर नहीं किया गया. इसे लेकर डॉ राजेश ने कहा कि बच्चे की स्थिति काफी गंभीर थी. ऐसी परिस्थिति में बच्चे को एयर एंबुलेंस की जरूरत पड़ती और महानगर के बड़े अस्पताल में उसे रेफर करना पड़ता. इसे भी पढ़ें –BIG">https://lagatar.in/big-breaking-brother-tirkey-convicted-sentenced-to-3-years-membership-will-be-canceled/">BIG

BREAKING : बंधु तिर्की दोषी करार, 3 साल की सजा, सदस्यता होगी रद्द
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही