Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारवाड़ी कॉलेज में NCC कैडेटों का हंगामा, गेट में ताला जड़ धरने पर बैठे

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी कैडेट हंगामा कर रहे हैं. नाराज कैडेटों ने कॉलेज के मेन गेट में ताला जड़ द‍िया और वहीं धरने पर बैठ गए. उनका आरोप है क‍ि  कॉलेज के प्रोफेसर ने उनके साथ बदसलूकी की. कैडेटों का कहना है क‍ि 26 जनवरी को लेकर वे लोग ऑडिटोरियम की चाबी मांगने गए थे. उन्‍हें चाबी तो नहीं दी गई, साथ ही बदसलूकी की गई. इसके बाद कैडेटों का गुस्‍सा भड़क गया और वह अपनी कई मांगों को लेकर हंगामा करने लगे और धरने पर बैठ गए. इस दौरान कैडेटों ने कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. इनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी ना हो जाती है, तब तक नहीं निकलेंगे. हालांकि कॉलेज का एक प्रतिनिधिमंडल इनलोगों से  लगातार बात करने का प्रयास कर रहा है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-crpf-jawan-injured-due-to-ied-hit-in-chaibasa/">BIG

BREAKING : चाईबासा में आईईडी चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही