Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय में दो सब्सिडियरी पेपर की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय से सत्र 2017- 20 और 2018- 21 में स्नातक कर चुके विद्यार्थियों ने मंगलवार को दो सब्सिडियरी पेपर की मांग को लेकर विवि मुख्यालय में हंगामा किया. अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों ने विश्वविद्यालय कैंपस में जमकर नारेबाजी की. इनका कहना था कि कुलपति उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं. हंगामे के बीच कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने छात्रों को समझाया. एक घंटे में परीक्षा लेने का नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद छात्र शांत हुए. हालांकि नोटिस जारी होने के इंतजार में विद्यार्थी देर तक वहीं जमे रहे.

क्या है मामला

रांची विश्वविद्यालय से सत्र 2017- 20 और 2018- 21 में ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों को सब्सिडियरी के तौर पर एक ही पेपर दिया गया था. इन दोनों सत्रों में पास करनेवाले  जिन विद्यार्थियों ने बीएड की पढ़ाई की है, वे शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. क्योंकि शिक्षक नियुक्ति में दो सब्सिडियरी पेपर मांगता है. इस समस्या को लेकर विद्यार्थी पिछले चार महीने से विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं. कुलपति ने पहले भी आश्वासन दिया था. लेकिन अब तक इसका हल नहीं निकाला गया है, जिससे विद्यार्थियों में रोष है. इसे भी पढ़ें – तीन">https://lagatar.in/31-jawans-including-three-sub-inspectors-deputed-to-police-headquarters/">तीन

सब इंस्पेक्टर समेत 31 जवान पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही