Search

 
 
 

मां काली के विवादित पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग

 
LagatarDesk :  फिल्ममेकर अक्सर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर ट्रोल होते रहते हैं. हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में कुछ सीन को लेकर बवाल हुआ था. अब ताजा मामला डॉक्यूमेंट्री फिल्म `काली` के पोस्टर को लेकर हुआ है. मां काली के विवादित पोस्टर पर बवाल हो रहा है. यूजर्स फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं. लीना मणिमेकलई पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है.

पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया

दरअसल इंडियन फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 2 जुलाई को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था. जिसमें मां काली को अपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है. मां काली सिगरेट पी रही हैं. वहीं मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी का झंडा लहरा रहा है. जिसको देखकर यूजर्स काफी भड़के हुए हैं. इन दो चीजों पर विवाद हो रहा है. इसे भी पढ़ें : NDA">https://lagatar.in/nda-presidential-candidate-draupadi-murmu-meeting-with-mlas-and-mps-hazaribagh-godda-and-chatra-mps-did-not-reach/">NDA

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विधायक और सांसदों के साथ कर रही बैठक, हजारीबाग, गोड्डा और चतरा सांसद नहीं पहुंचे

हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

सोशल मीडिया पर लोग फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को खरी-खोटी सुना रहे हैं. यूजर्स लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग भी कर रहे हैं. यूजर्स ने अमित शाह से लेकर पीएमओ को इसपर कार्रवाई की मांग की है. सोशल मीडिया पर #arrestleenamanimekalai ट्रेंड कर रहा है. लोगों का कहना है कि मेकर्स ने पोस्टर में मां काली का अपमान किया है. लीना मणिमेकलई पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : शेल">https://lagatar.in/shell-company-lease-pil-the-hearing-scheduled-for-tuesday-is-likely-to-be-postponed-know-why/">शेल

कंपनी लीज PIL :  मंगलवार को निर्धारित सुनवाई टलने के आसार, जानिए क्यों

कनाडा फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को किया गया था लॉन्च

मालूम हो कि लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया है. वे अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थीं. लेकिन पोस्टर सामने आने के बाद तो लोगों ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है. इसे भी पढ़ें : मांडर">https://lagatar.in/mandar-mla-shilpi-neha-tirkey-took-oath-in-english-language-said-i-will-take-it-in-kunduk-in-2024/">मांडर

विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी भाषा में ली शपथ, कहा- 2024 में कुँड़ुख मे लूंगी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही