Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो गांधी मैदान से सब्जी विक्रेताओं को भगाने पर हंगामा, विरोध में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो गांधी मैदान में एक वर्ष से सब्जी की दुकान लगा रहे दुकानदारों को अचानक नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को वहां से भगा दिया. दुकान खोलने से पहले ही सभी विक्रेताओं का सामान फेंक दिया गया था. सब्जी विक्रेता अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो अपना सामान फेंका हुआ पाया, जिसके बाद वे सभी हंगामा करने लगे. इस मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ता जरीना खान और स्थानीय निवासी रूही परवीन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में प्रशासन ने मानगो क्षेत्र के सभी सब्जी विक्रेताओं को एक स्थान पर गांधी मैदान में बैठाया. वहां मानगो के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी करते थे. अचानक आज तड़के सभी सब्जी विक्रेताओं का सामान फेंक दिया गया. इस संबंध में स्थानीय निगम प्रशासन से पूछने पर उसने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली. इस घटना के बाद गोलबंद होकर 100 से अधिक सब्जी विक्रेता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. वहां सभी ने प्रदर्शन किया. वहां उन्हें बताया गया कि आज सरकारी अवकाश है और कोई अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं हैं. तब सभी मायूस होकर लौट गए. जरीना खान ने बताया कि प्रशासन ने जब सभी सब्जी विक्रेताओं को वहां बैठाया है, तो हटाने से पहले उनकी वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी सब्जी विक्रेता फिर से सड़क किनारे दुकान लगाने को विवश होंगे. प्रदर्शन में अरूण, कमलेश, गणेश प्रसाद, गोविन्दा साव, जितेन्द्र, नरेश साव, दुलाल, ज्योतिष, युधिष्ठिर, सुमन, उमेश, रोहित, बीरेन्द्र, विनोद, रथू दत्ता आदि शामिल थे.

मैदान का किया जाना है सौंदर्यीकरण

मानगो गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाना है. इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है. मैदान में कई नई सुविधाएं भी लोगों की सहूलियत के लिए लगेंगी. बीते दिनों उक्त मैदान का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने निरीक्षण भी किया था. संभवतः इसीलिए वहां से सब्जी विक्रेताओं को हटाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही