Search

 
 
 

राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निलंबन पर हंगामा, धनखड़ ने विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक की

 
New Delhi : मणिपुर में हिंसा मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लगातार तीसरे दिन राज्यसभा की कार्यवाही बाधित रहने के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को सदन में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई. सभापति ने सुचारू कार्यवाही के लिए उनसे सहयोग की अपील की. बैठक में कांग्रेस के जयराम रमेश, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के के केशव राव, बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा, आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा, सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित कई नेता शामिल हुए.                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां  क्लिक करें   
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक ट्वीट में कहा कि धनखड़ ने सदन में सुचारू कामकाज के लिए उनसे सहयोग मांगा. बता दें कि राज्यसभा में सोमवार को मणिपुर मुद्दे और आप सांसद संजय सिंह के निलंबन को लेकर भारी हंगामा हुआ. आसन के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने को लेकर आप सदस्य संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. विभिन्न विपक्षी सदस्यों ने सिंह को निलंबित किये जाने का विरोध किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही