Search

 
 
 

धनबाद के एशियन अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

 

परिजनों ने लगायी न्याय की गुहार

Dhanbad: धनबाद सदर थाना क्षेत्र में अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को एक मरीज की मौत हो गयी. घटना एशियन द्वारकादास जालान अस्पताल की है, जहां कुमारडुबी निवासी संजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के परिजनों का आरोप है कि 26 अप्रैल की रात मरीज को जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के नाम पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पैसे लिये गये. लेकिन ना तो किसी प्रकार की जांच की गयी और ना ही इसकी रिपोर्ट बनायी गयी. यह अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही है. 

इलाज के पूरे पैसे दिये

परिजनों ने कहा है कि लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक अस्पताल प्रबंधन ने लिये. 28 की जगह 29 तारीख को भी जांच करने की बात अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया गया. सारे पैसे भी दिये गये. लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. कहा कि मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल में  इलाज के नाम पर पैसा मांगा जाता है. इस अस्पताल में कई और मरीजों के साथ भी यही हो रहा है. इसे रोका जाना चाहिए.

वहीं हंगामे के बाद अस्पताल से सभी कर्मी भाग गये. अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर हत्या का मामला दर्ज करवाने की बात कही जा रही है. मृतक के परिजनों ने धनबाद एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही