Search

 
 
 

पीएम मोदी और नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना हैः लालू यादव

 
Gaya: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. इसी क्रम में सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बेलागंज पहुंचे. गया के बेलागंज में राजद प्रत्याशी डॉ विश्वनाथ यादव के चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से वोट देने के लिए अपील की. बेलागंज राजद की परम्परागत सीट मानी जाती है. लेकिन उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी और राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव के बीच कांटे की टक्कर है. एनडीए और महागठबंधन के सभी बड़े नेता बेलागंज में प्रचार में जुटे हैं. 9 साल बाद पहुंचे लालू यादव को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ गया. हालांकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद काफी बीमार दिखे. फिर भी उन्होंने जोश और जुनून के साथ सभा को संबोधित किया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना है. सात समुन्दर पार फेंकना है. हमने ना जाने कितने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देखे. उन्होंने बेलागंज के सभा में उपस्थित लोगों से अपील किया कि आप सभी हिन्दू, मुस्लिम एकजुट होकर एक साथ रहेंगे तो कोई भी माई का लाल कुछ नहीं उखाड़ पायेगा. इसे भी पढ़ें -केरल">https://lagatar.in/kerala-one-thousand-churches-opened-a-front-against-the-arbitrariness-of-the-waqf-board/">केरल

: एक हजार चर्चों ने वक्फ बोर्ड की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही