Search

 
 
 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य टॉपर

 
NewDelhi :  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिये हैं. लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है. वहीं अनिमेष प्रधान ने दूसरा और नुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरे स्थान हासिल किया है. वहीं पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने चौथा और रुहानी ने पांचवें स्थान पर रहे हैं.  यूपीएससी की परीक्षा में कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. इसमें सामान्य वर्ग के 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165 और एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी शामिल हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in">http://upsc.gov.in">upsc.gov.in

पर जायें. स्टेप 2 : वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा. स्टेप 3 : लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4 : आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगा. स्टेप 5 : पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें. स्टेप 6 :  पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट आउट कारकर रख लें. [pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/FR-CSM-23-engl-160424-1.pdf"

attachment_id="874302" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true]

हर साल तीन चरणों में परीक्षा आयोजित करता है यूपीएससी 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) पिछले साल 28 मई को आयोजित की गयी थी. जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स निकाला था वो मुख्य परीक्षा (मेन्स एग्जाम) में अपीयर हुए थे. यूपीएससी ने सीएसई मेन्स के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किये थे. बता दें कि यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए हर साल तीन चरणों में (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही