Search

 
 
 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है. वहीं राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे.
 

Lagatar Desk :  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है. वहीं राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे.  

 

मेरिट लिस्ट के अनुसार, 958 उम्मीदवारों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में की जाएगी. 

 

आयोग ने यह भी बताया कि अनुशंसित 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अस्थायी रखी गई है.

 

 

हर साल परीक्षा आयोजित करता है आयोग

गौरतलब है कि UPSC हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. यह परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview) में होती है. इस वर्ष अलग-अलग श्रेणियों में कुल 1087 पदों पर नियुक्ति की जानी है.

 

परीक्षा में टॉप 10 आने वाले उम्मीदवार

  • - अनुज अग्निहोत्री
  • - राजेश्वरी सुवे एम
  • - अकांश धुल्ल
  • - राघव झुनझुनवाला
  • - ईशान भटनागर
  • - जिन्निया अरोरा
  • - ए आर राजाह मोहाइदीन
  • - पाक्षल सेक्रेट्री
  • - आस्था जैन
  • - उज्ज्वल प्रियंक 


ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • - सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर जाएं.
  • - होमपेज पर “Final Result – Civil Services Examination 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • - पीडीएफ फाइल खुल जाएगी.
  • - Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें.
  • - अगर लिस्ट में आपका नाम है तो आप परीक्षा में सफल हुए हैं. 

 

आयोग ने यह भी बताया है कि उम्मीदवारों के अंक (Marks) परिणाम जारी होने के लगभग 15 दिनों बाद वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

https://lagatar.in/kanta-pahari-mine-accident-dgms-strict-in-case-of-7-deaths-case-filed-against-4-officials

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही