Search

 
 
 

यूपीएससी की पीटी परीक्षा 28 मई को, रांची में बनाए गए 56 केंद्र

 
Ranchi: यूपीएससी की पीटी परीक्षा 28 मई को होनी है. कमिश्नर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए रांची में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के लिए लगभग 1000 शिक्षक और 150 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. डीएवी नंदराज में दृष्टि बाधित परीक्षा केंद्र बनाया गया है. रांची के विभिन्न सेंटरों पर लगभग 23000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. दृष्टि बाधित अभ्यर्थियों की संख्या 81 है. यूपीएससी द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. इसे पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-girl-found-in-critical-condition-under-flyover-accused-of-rape/">पलामू

: फ्लाई ओवर के नीचे गंभीर हालत में मिली युवती, रेप का आरोप 

डीएसपीएमयू में बैठक

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में रांची जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें एडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, बीडीओ, सीओ समेत जिनकी ड्यूटी परीक्षा में दी गई है, वे पदाधिकारी शामिल रहे. बैठक में कदाचार मुक्त परीक्षा कराने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें- बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-wild-elephants-damage-crops/">बालूमाथ

 : जंगली हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, मुआवजा की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही