Search

 
 
 

UPSC PT EXAM : रांची में 56 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 26054 छात्र होंगे शामिल

 
Ranchi  : यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam) 28 मई को राजधानी के 56 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य प्रदेश के 26054 परीक्षार्थी शामिल होंगे.  यूपीएससी की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी.जबकि दूसर पाली की परीक्षा 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के बाहर जमा करा लिये जायेंगे. परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने को कहा गया है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/1266-cases-arms-act-were-registered-in-jharkhand-in-790-days/">झारखंड

में 790 दिनों में आर्म्स एक्ट के 1266 मामले हुए दर्ज)

कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इन कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों, सहायक समन्वय पर्वेक्षक और केंद्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व भी बता दिये गये हैं. स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों को परीक्षा के एक दिन पहले यानी 27 मई को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-rjd-state-executive-member-sanjar-malik-met-lalu-yadav/">हजारीबाग:

आरजेडी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजर मलिक ने लालू यादव से की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही