Search

 
 
 

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, जमशेदपुर की स्वाति को मिला 17वां रैंक

 

साक्षी जमुआर को मिला 89वां रैंक, गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की है बेटी

Ranchi : यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग 2023) का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया. इसमें झारखंड की बेटी स्वाति को 17वां रैंक मिला है. स्वाति कालिका नगर मानगो की रहनेवाली है. वह पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा की पुत्री है. वहीं गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर को 89 वां रैंक मिला है. रांची की मोनिका पटेल ने भी यूपीएससी क्रैक किया है. मोनिका को 708वां रैंक मिला है. रांची के सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड दरभंगा हाउस में पदस्थापित मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार के बेटे वैभव कुमार ने भी यूपीएससी क्लीयर कर लिया है. वैभव कुमार को 151वां स्थान प्राप्त हुआ है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/2-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची की मोनिका चंद्रनाथ भाई पटेल की बेटी है. मोनिका ने सफलता प्राप्ता कर माता-पिता सहित संपूर्ण झारखंड को गौरवान्वित किया है. मोनिका की सफलता पर उनका पूरा परिवार खुश है. मोनिका और उनके परिजनों को लगातार बधाई मिल रही है. [caption id="attachment_874307" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/1-23.jpg"

alt="मोनिका पटेल" width="600" height="400" /> मोनिका पटेल[/caption]

28 मई 2023 को हुई थी परीक्षा की शुरुआत

यूपीएससी ने रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है. अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को दूसरा रैंक मिला है. फाइनल रिजल्ट में 1016 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं. बताते चलें कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की गई थी. 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को मुख्य परीक्षा ली गई थी. 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच तीन चरण में साक्षात्कार हुआ था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-took-out-flag-march-on-ram-navami/">रांची

पुलिस ने रामनवमी को लेकर किया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही