कोताही बरतने वाले संवेदक कंपनियों को बर्खास्त करने का आदेश कांटाटोली फ्लाईओवर का काम 31 जुलाई तक पूरा करने का फैसला पीएमएवाई के लाभुकों प्रोत्साहित करने के लिए आवास मेला लगाने का सुझाव रांची, मानगो, गिरिडीह और धनबाद शहर की जलापूर्ति का पेयजल विभाग से हैंडओवर लेने का आदेश Ranchi : नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने जुडको के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शहरी पेयजलापूर्ति की योजनाओं के तहत जिनका काम 70 से 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है, उनसे जलापूर्ति शुरू करा दिया जाए, बशर्ते जलशोधन संयंत्र और इंटेक वेल बन गया हो. राजकमल शनिवार को जुडको के सभागार में योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया. इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया कि कांटाटोली फ्लाईओवर का काम हर हाल में 31 जुलाई तक समाप्त कर अगस्त के प्रथम सप्ताह में उदघाटन कराया जाये.
नगर विकास एवं आवास विभाग : 80 फीसदी पूरी हो चुकी पानी की योजनाओं को शुरू करने का निर्णय
Last Updated: Jun 22, 2024 12:00 AM (IST)