नगर विकास सचिव ने की समीक्षा बैठक, कचरा प्रबंधन पर दिए जरूरी निर्देश
Ranchi: नगर विकास विभाग के सचिव विनय चौबे ने मंगलवार को सभी निकायों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सभी निकायों को शहरी स्वच्छता योजना और आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया. सचिव ने सभी नगर निकायों में चल रही लीगेसी वेस्ट, सॉलिड वेस्ट, डोर टू डोर कचरा के उठाव, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना और 15वां वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. कहा कि सभी नगर निकाय अगले 15 दिनों में लीगेसी वेस्ट रेमीडिएशन का टेंडर निकालकर कर कार्यादेश जारी करें. रांची नगर निगम डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए अच्छी कंपनी का चयन करे. रांची में अगस्त 2024 के बाद कहीं भी लीगेसी वेस्ट नहीं दिखना चाहिए.

Leave a Comment