Search

 
 
 

नगर विकास सचिव ने किया ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण, गड़बड़ियां देख हुए नाराज

 
Ranchi: नगर विकास विभाग के सचिव विनय चौबे ने कांके के सुकुरहुटू में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई गड़बड़ियां देखकर नाराजगी जताई. सचिव ने जुडको और काम कर रही केएमवी कंपनी के पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में जितनी गाड़ियां रूकेंगी उनके ड्राइवर और दूसरे स्टाफ के ठहरने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. उन्होंने और कमरे बढ़ाने को कहा. सचिव ने देखा कि ट्रांसपोर्टर्स के ऑफिस बड़े साइज के बन रहे हैं. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि ट्रांसपोर्टर्स को बड़े ऑफिस की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसलिए उनके कमरों के साइज छोटे हों, लेकिन कमरों की संख्या ज्यादा हो, ताकी ज्यादा से ज्यादा ट्रांसपोर्टरों को ऑफिस मिल सके.

2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा ट्रांसपोर्ट नगर : सचिव

निरीक्षण के बाद सचिव ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर मूर्त रूप ले रहा है. फेज वन का काम चल रहा है. फेज टू का टेंडर हो चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले दो साल में ट्रांसपोर्ट नगर बनकर तैयार हो जाएगा और वहां गाड़ियों का ठहराव शुरू होगा. कहा कि फेज वन के तहत 450 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा वाहन कर्मियों के रहने की व्यवस्था, कैफेटेरिया, ट्रांसपोर्टर ऑफिस और 2 वेयर हाउस बन रहे हैं. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-babulal-marandi-becomes-state-president-of-jharkhand/">BREAKING

: बाबूलाल मरांडी बने झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही