Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाउनशिप’ परियोजना को लेकर अर्बनराइज ने रिलायंस से 96.5 एकड़ जमीन खरीदी

LagatarDesk :  अलायंस समूह की रियल एस्टेट फर्म अर्बनराइज ने चेन्नई के तांबरम में रिलायंस कैपिटल से 96.5 एकड़ जमीन खरीदी है. ‘टाउनशिप’ परियोजना को विकसित करने के लिए अर्बनराइज 3,600 करोड़ का निवेश करेगी. हालांकि कंपनी ने इस सौदे के वित्तीय लेनदेन का ब्यौरा नहीं दिया. कंपनी ने बयान में कहा कि वह इस जमीन पर एक बड़ी उपगनरीय परियोजना विकसित करेगी. अर्बनराइज इस जमीन पर 1.3 करोड़ वर्ग फुट निर्माण कार्य करेगी और 7,000 करोड़ का राजस्व अर्जित करेगी. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-dc-anjaneyulu-dodde-appeals-to-people-to-avoid-rumors/">पलामू

: डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने लोगों से की अफवाह से बचने की अपील)

एकीकृत उपनगरीय परियोजना विकसित करने की योजना

अलायंस समूह और अर्बनराइज के चेयरमैन मनोज नांबुरु ने कहा कि तांबरम चेन्नई के व्यावसायिक और आवासीय केंद्र के तौर पर तेजी से उभर रहा है. हम विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ एक एकीकृत उपनगरीय परियोजना विकसित करने की योजना बना रहे हैं. अर्बनराइज ने कहा कि वह अपना बाजार फैलाने के लिए बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में रिहायशी स्थानों पर जमीनों का अधिग्रहण कर रही है.  बता दें कि अलायंस समूह दक्षिण भारत में सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से है. यह अबतक लगभग 7,500 आवास बना चुकी है. कंपनी के पास 5.4 करोड़ वर्ग फुट निर्माणाधीन और 2.5 करोड़ वर्ग फुट परियोजनाएं योजना के चरण में हैं. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/three-plfi-militants-arrested-in-lohardaga-bomb-recovered/">लोहरदगा

में पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, बम बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही