Search

 
 
 

उर्फी vs अपूर्वा : ‘द ट्रेटर्स’ कंट्रोवर्सी में सामने आए चैट्स और इमोशनल वीडियो

करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ जहां अपने दिलचस्प गेमप्ले और लगातार आने वाले ट्विस्ट्स के कारण चर्चा में है, वहीं शो के कंट्रोवर्सीज भी अब सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच हुई तकरार ने काफी तूल पकड़ लिया है.
 

Lagatar desk : करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ जहां अपने दिलचस्प गेमप्ले और लगातार आने वाले ट्विस्ट्स के कारण चर्चा में है, वहीं शो के कंट्रोवर्सीज भी अब सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच हुई तकरार ने काफी तूल पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक कथित ऑफ-कैमरा विवाद हुआ, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया. लेकिन अब उर्फी के नए खुलासों ने इस ड्रामे को एक नया मोड़ दे दिया है.

 

दरअसल, हाल ही में कंटेस्टेंट अपूर्वा मुखीजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि शो की शूटिंग के दौरान उनका उर्फी जावेद से ऑफ-कैमरा झगड़ा हुआ था. इस वीडियो में अपूर्वा ने खुद को पीड़िता के रूप में पेश करते हुए उर्फी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्हें उर्फी के बर्ताव से ठेस पहुंची है और शो के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया.

 

हालांकि, इस वीडियो के जवाब में उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक बड़ा खुलासा करते हुए उनकी आपसी चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर दिए. उर्फी का दावा है कि यह विवाद पहले से प्लान किया गया था, और अपूर्वा की ओर से पब्लिसिटी के लिए यह सब किया गया है.

 

Uploaded Image

 

अपूर्वा के आरोपों पर उर्फी का जवाब 


उर्फी ने लिखा, ये सब पहले से तय था हम उस घटना के बाद भी बात कर रहे थे. अपूर्वा जानबूझकर इसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रही हैं और मुझे खराब दिखाने की कोशिश कर रही हैं.उर्फी ने बताया कि एक दिन पहले जब जन्नत अपने माता-पिता को याद करके रो रही थीं, तब अपूर्वा ने उनके सामने कहा था.

इस उम्र में मां-बाप को याद कर के रोना समझ नहीं आता.उर्फी के मुताबिक, उन्होंने जब अपूर्वा को सांत्वना देने की कोशिश की, तो उन्होंने सबके सामने उन्हें अपशब्द कहकर भगा दिया. पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर उर्फी का ये वीडियो शेयर किया है

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही