Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की मांगें जल्द माने ऊर्जा निगम

Ranchi :  झारखंड पावर वर्कर्स के सदस्यों ने राज्य ऊर्जा निगम से तृतीय श्रेणी के तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द मानने की अपील की है. पावर वर्कर्स के अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी हमें लगातार आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन हमसे किये गये वादों पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है. कहा कि तृतीय श्रेणी के तकनीकी कर्मचारी विगत दिनों जब बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे थे तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उनकी सभी मांगों को सुनने के बाद उसे पूरा करने का आश्वासन दिया था. (पढ़ें, मई">https://lagatar.in/banks-will-remain-closed-for-a-total-of-12-days-in-may-settle-your-work-quickly/">मई

में कुल 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटाये अपना काम)

पूछने पर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं अधिकारी 

तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की मांगों को लेकर निगम और कर्मियों के बीच एक समझौता भी हुआ था, जिसे अब निगम लागू करने में आनाकानी कर रहा है. निगम ने उस समय कहा था कि वह एक समिति गठित कर कर्मियों की मांगों पर विचार करेगा. लेकिन, अब जब कर्मचारी इस बाबत पूछते हैं तो अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-thieves-targeted-traffic-policemans-house/">रांची

: ट्रैफिक पुलिसकर्मी के घर से चोरों ने जेवरात, नगद सहित लाखों का सामान उड़ाया

तकनीकी कर्मियों ने 3000 रुपये ग्रेड पे सहित कई मांग की

संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि तकनीकी कर्मियों की मांग है कि उन्हें 3000 रुपये ग्रेड पे में किया जाये. इसके साथ ही 6 फीसदी का विशेष ऊर्जा भत्ता, अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी की स्थायी नियुक्ति, वर्षों से लंबित स्थानांतरण, कर्मियों की प्रोन्नति आदि शामिल है. वहीं यूनियन के महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने कहा कि अगर ऊर्जा निगम हमारी मांगों को जल्द लागू नहीं करता है तो हमें फिर से आंदोलन करना होगा. यूनियन के दोनों नेताओं ने प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार से भी मांग की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करे और कर्मचारियों के हित में फैसला लेने के लिए ऊर्जा निगम को आदेश दे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-patrolling-train-started-running-on-the-road-after-breaking-the-divider-big-accident-averted/">लातेहार

: डिवाइडर तोड़कर सड़क पर दौड़ने लगी पेट्रोलिंग ट्रेन, टला बड़ा हादसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही