Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के रास्ते चलेगी अजमेर व आसनसोल के बीच उर्स स्पेशल ट्रेन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रेलवे ने अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धनबाद-कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते उर्स स्पेशल ट्रेन का एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 09663 उर्स स्पेशल ट्रेन मदार जं. से 28 जनवरी की दोपहर 1 बजे खुलकर अगले दिन 12.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 09664 स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को आसनसोल से 1.40 बजे खुलकर अगले दिन 1.30 बजे मदार जं. पहुंचेगी. आसनसोल और मदार जं. के बीच अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज, कानपुर, टुण्डला, आगरा फोर्ट, अछनेरा, भरतपुर, बंदीकुई, जयपुर एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, स्लीपर क्लास के 11, अनारक्षित क्लास के 02 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही