Search

 
 
 

उर्वशी पांडे ने रांची जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण

 
Ranchi: उर्वशी पांडे ने सोमवार को जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रांची के रूप में पदभार ग्रहण किया. डॉ प्रभात शंकर ने उन्हें पदभार सौंपा एवं भविष्य की शुभकामनांए दी. उर्वशी पांडे झारखंड प्रशासनिक सेवा की चतुर्थ बैच की अधिकारी हैं. इससे पहले वो धनबाद में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थी. उन्होंने कहा कि जिला में पदाधिकारियों के साथ आपसी समन्वय और सामंजस्य स्थापित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा. इस दौरान जिला जनसम्पर्क कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-26-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।26 FEB।।कांग्रेस को बड़ा झटका, गीता कोड़ा ने थामा बीजेपी का दामन।।झारखंड विसः 4981 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पास।।चतरा पुलिस की कार्रवाई, 40 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को किया नष्ट।।बिहारः तीन वाहनों की टक्कर, 9 मरे।।नहीं रहे गजल सम्राट पंकज उधास।।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही