Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छिपकली वाला नेकलेस पहनकर कान्स फेस्टिवल में पहुंची उर्वशी रौतेला, तस्वीरें हुई वायरल

Lagatar Desk: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक है कान्स फिल्म फेस्टिवल जिसका आगाज हो चुका है. इस बार यह फेस्टिवल फ्रांस के तटीय क्षेत्र फ्रेंच रिवेरा में हो रहा है. इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी रेड कार्पेट पर नजर आयी. उन्हें देखकर इस दौरान हर कोई हैरान रह गया. एक्ट्रेस पिंक गाउन में काफी खुबसूरत लग रही थी, लेकिन उनके कपड़ों से ज्यादा लोगों की नजर उनके गले पर थी. दरअसल एक्ट्रेस ने गले में छिपकली वाला नेकलेस पहना था. जिसे कई लोगों ने तो पसंद किया लेकिन कई लोगों ने उनके इस नेकलेस को भद्दा कहा. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जहां उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. मनोरंजन">https://lagatar.in/this-year-many-bollywood-actresses-will-debut-at-cannes-film-festival-know-what-is-the-dress-code-this-time/">मनोरंजन

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-262.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सेफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने भी कान्स 2023 में डेब्यू किया है. एक्ट्रेस के कान्स लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे. रेड कार्पेट पर सारा अली खान इंडियन ब्राइडल के अवतार में नजर आई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-264.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने भी अपने कान्स डेब्यू लुक से अपने फैंस को काफी इम्प्रेस किया. एक्ट्रेस ने वाइट कलर का गाउन पहना था.

कान्स में इस बार कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां करेंगी डेब्यू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-255.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस फेस्टिवल को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस काफी एक्साइटेड है. कई अभिनेत्री ऐसी है जो पहली बार इस फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी. उसमे अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर, मानुषी छिल्लर, का नाम शामिल है. वहीं फैंस अब इन्हें इस फेस्टिवल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है. वहीं ऐश्वर्या राय, अनुराग कश्यप और अदिति राव हैदरी भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी. अदिति राव हैदरी ने 2022 में इस फेस्टिवल में डेब्यू किया था. वहीं, अनुराग कश्यप की फिल्म ‘केनेडी’ को कान फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-254.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कान फिल्म महोत्सव की शुरुआत 1938 में हुई थी, जब फ्रांस के राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री जीन जे ने उच्च पदस्थ अधिकारी और इतिहासकार फिलिप एर्लांगर और फिल्म पत्रकार रॉबर्ट फेवर ले ब्रेट के प्रस्ताव पर एक अंतरराष्ट्रीय सिनेमैटोग्राफिक उत्सव स्थापित करने का फैसला किया था. इसके लिये उन्हें अमेरिकियों और अंग्रेजों का समर्थन मिला. इसे भी पढ़ें: पटना:">https://lagatar.in/patna-akshara-singh-met-baba-dhirendra-shastri-her-father-was-also-present-along-with-the-actress/">पटना:

अक्षरा सिंह ने की बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात, अभिनेत्री के साथ उनके पिता भी रहे मौजूद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही