Search

 
 
 

तमिल इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री बनी Urvashi Rautela

 
LagatarDesk: बॉलीवुड अभिनेत्री Urvashi">https://en.wikipedia.org/wiki/Urvashi_Rautela">Urvashi

Rautela तमिल इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं. Urvashi Rautela तमिल इंटस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है. इसे भी पढ़ें: बिलिनियर">https://english.lagatar.in/kim-kardashians-name-in-the-list-of-billionaire-luck-always-supported/46437/">बिलिनियर

की लिस्ट में दर्ज हुआ Kim Kardashian का नाम, हमेशा किस्मत ने दिया साथ

तमिल इंडस्ट्री की ओर किया रुख

उन्होंने कई जैसे म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. अपनी अदाओं और डांसिंग स्टाइल से दर्शकों को दीवाना बना चुकी है. Urvashi Rautela को अपनी छाप लोगों पर छोड़ना बखूबी आता है. अब अभिनेत्री तमिल इंडस्ट्री की ओर रुख कर चुकी हैं. जहां पर वो अपने दक्षिण के प्रशंसकों को अपनी अदाकारी से लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नयी फिल्म में Urvashi एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में नजर आयेंगी. इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जायेगा. एक्ट्रेस को मनाली में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान स्पॉट किया गया था, फिल्म का अधिकतर भाग अभी शूट होना बाकी है. खबरों के अनुसार Urvashi Rautela ने इस मेगा-बजट फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किया है. इसे भी पढ़ें: फोर्ब्स">https://english.lagatar.in/forbes-released-the-rich-list-mukesh-ambani-surpassed-asias-richest-man-jack-ma/46496/">फोर्ब्स

ने जारी की अमीरों की लिस्ट, मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे रईस व्यक्ति जैक मा को पछाड़ा https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/cover-urvashi.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

एक्ट्रेस तेलुगु  इंडस्ट्री में भी करेंगी डेब्यू

अभिनेत्री Deepika Padukone और Priyanka Chopra के बाद Urvashi Rautela सबसे महंगी अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हुई हैं. 2014 में Deepika Padukone ने मेगास्टार Rajanikant के साथ फिल्म `Kochadaiiyaan` से तमिल में डेब्यू किया था. और 2002 में Priyanka Chopra ने तमिल फिल्म `Thamizhan` से अपना डेब्यू किया था. पहले ऐसी अफवाहें थीं कि इस बिग बजट फिल्म में Alia Bhatt को देखा जा सकता है. वहीं दूसरी तरफ खबर है कि Urvashi Rautela फिल्म `ब्लैक रोज` से अपना तेलुगु डेब्यू भी करेंगी. इसका पहला लुक पहले ही सामने आ चुका है. अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में Urvashi काफी बिजी हैं. उनकी अगामी प्रोजेक्ट भी रिलीज होने वाला है. इसके आलावा Urvashi वेब सीरीज `इंस्पेक्टर अविनाश` (जो एक बायोपिक है) में नजर आयेंगी. उसके अलावा Egyptian अभिनेता और सिंगर Mohamed Ramadan के साथ `वर्साचे` म्यूजिक एल्बम में भी नर आने वाली हैं. https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/urvashii.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही