Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिकी राजदूत ने कहा, भारत के NSA अजित डोभाल अंतरराष्ट्रीय संपदा बन गये हैं

New Delhi : भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक ग्रैसिटी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल की शान में कसीदे पढ़े हैं. ग्रैसिटी ने अजित डोभाल को अंतरराष्ट्रीय धरोहर करार देते हुए जम कर तारीफ की है. भारत के जेम्स बॉन्ड माने जाने वाले अजित डोभाल की ग्रामीण पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा, उत्तराखंड के एक गांव का एक लड़का, जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं, आज न केवल भारत की बड़ी संपत्ति हैं बल्कि वह एक अंतरराष्ट्रीय संपदा बन गये हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय अमेरिकियों से प्यार करते हैं, अमेरिकी भारतीयों से

ग्रैसिटी महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका की पहल (iCET) की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे. यह मीटिंग दिल्ली में हुई. अमेरिकी राजदूत एरिक ग्रैसिटी ने इस अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच मजबूत नींव की भी तारीफ की. दिल्ली में आयोजित यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (iCET) मीट में गार्सेटी ने कहा कि जब वे अमेरिका और भारत के बीच नींव को देखते हैं, तो हमेशा बहुत मजबूत नजर आती है. राजदूत ने कहा, यह स्पष्ट है कि भारतीय अमेरिकियों से प्यार करते हैं और अमेरिकी भारतीयों से.

अमेरिकी राजदूत ने भारत में डिजिटल पेमेंट की तारीफ की

अमेरिकी राजदूत ने इस क्रम में भारत में डिजिटल पेमेंट की तारीफ करते हुए कहा, जब मैं भारत में डिजिटल भुगतान और वित्तीय प्रौद्योगिकी को देखता हूं,तो पाता हूं कि इसने पूरी दुनिया को हिला दिया है. एक गांव में एक चाय वाले को सरकार द्वारा भेजे गये पैसे सीधे उसके फोन पर भुगतान हो रहे हैं और वह 100 प्रतिशत भुगतान प्राप्त कर रहा है. ग्रैसिटी ने कहा कि हाल ही में उन्होंने कई नेताओं के एक समूह के साथ रात्रि भोज किया था, जिसमें एक ने कहा, दुनिया 4G, 5G और 6G की बात करती है लेकिन भारत में हमारे पास इससे भी अधिक शक्तिशाली चीज है, वह है- गुरुजी. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को अजित डोभाल से मुलाकात की. दोनों अधिकारियों ने सेमी-कंडक्टर, अगली पीढ़ी के दूरसंचार और रक्षा सहित सात विशिष्ट उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप का अनावरण किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही