Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री ने भारतीय लोकतंत्र की सराहना की, कहा, स्वतंत्र प्रेस है इसका कारण

Washington : भारत में लोकतंत्र है क्योंकि आपके पास एक स्वतंत्र प्रेस है जो वास्तव में काम करता है. अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने यह कह कर सबको चौंका दिया है. डोनाल्ड लू ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में लोकतंत्र का समर्थन करने में पत्रकारों की भूमिका की सराहना की है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत में  कुछ भी गोपनीय नहीं रखा गया है

डोनाल्ड लू  का बयान देश-विदेश को उन लोगों के चुभ सकता है. जो यह कहते थकते नहीं कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और मीडिया को दबाया जा रहा है. दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री लू ने पीटीआई से कहा, वहां कुछ भी गोपनीय नहीं रखा गया है. भारत में लोकतंत्र है क्योंकि आपके पास एक स्वतंत्र प्रेस है जो वास्तव में काम करता है. इस क्रम में लू ने यहां कहा, मैं जानता हूं कि मीडिया का बाजार बदल रहा है. लेकिन भारत में प्रेस की स्वतंत्रता के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है.उन्होंने कहा, मुझे एक बार विदेश मंत्रालय का दौरा याद है, जहां एक वरिष्ठ अधिकारी को फाइल के ढेर के सामने काम करते देखा.

हमें अपनी नौकरशाही में वही काम करना पड़ता है

वह सूचना के अधिकार के आवेदन के जवाब के लिए काम कर रहा था. लू ने कहा, और वह (अधिकारी) ऐसा करते हुए शिकायत कर रहे थे और मैं केवल मुस्कुरा सकता था क्योंकि हमें अपनी नौकरशाही में वही काम करना पड़ता है जहां अगर कोई दस्तावेज मांगता है, तो मुझे उसके लिए दस्तावेज खोजने में कई दिन लगाने पड़ते हैं क्योंकि लोकतंत्र यही करता है. लू ने पत्रकारों की भूमिका और उनके द्वारा भारतीय लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए किये जाने वाले कार्यों की सराहना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही