Washington : अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ नाकेबंदी शुरू कर दी है. यूएस सेंट्रल कमांड ने आज बुधवार, 15 जुलाई को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.अमेरिकी नौ सेना द्वारा हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ नाकेबंदी लगा दिये जाने के कारण अब ईरानी जहाज हॉर्मुज पार नहीं कर पायेंगे.
यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि अमेरिकी सेना ने शाम चार बजे से ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी फिर से लगा दी दी है. खबरों के अनुसार वर्तमान समय में पश्चिम एशिया में 20 से ज्यादा अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान जमे हुए हैं.
बता दें कि इससे पूर्व अमेरिका ने पहली बार अप्रैल में ईरान के खिलाफ नाकाबंदी की थी. जून में सीजफायर के बाद नाकाबंदी हटा ली थी. जानकारी के अनुसार समझौते के तहत 60 दिनों के अंदर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर स्थाई समझौता करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment