Search

 
 
 

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की अमेरिका ने निंदा की

 
New York : अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड और आगजनी की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक अपराधिक कृत्य बताया. बता दें कि खालिस्तान समर्थकों ने दो जुलाई 2023 का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया, जिसमें सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में हिंसा से हिंसा का जन्म होता है, जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने  ट्वीट कर घटना की निंदा की

वीडियो में कनाडा में स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की मौत से जुड़ी खबरें भी दिखायी गयी हैं. भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक रहे निज्जर की पिछले महीने कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को ट्वीट किया, अमेरिका शनिवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है.

विदेशी राजनयिकों के खिलाफ हिंसा एक अपराध है

अमेरिका में राजनयिक केंद्रों या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ हिंसा एक अपराध है. अमेरिका में दक्षिण एशियाई प्रसारणकर्ता दीया टीवी ने ट्वीट किया, सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में शनिवार देर रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच आगजनी की गयी. सैन फ्रांसिस्को विभाग ने आग पर तुरंत काबू पा लिया, बहुत कम क्षति हुई और किसी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. स्थानीय, राज्य और संघीय प्राधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. उसने हमले का एक वीडियो भी साझा किया. इस बीच, सोशल मीडिया पर साझा किये जा रहे एक पोस्टर में लिखा है कि‘खालिस्तान फ्रीडम रैली आठ जुलाई को आयोजित की जायेगी जो कैलिफोर्निया के बर्कले से शुरू होगी और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर समाप्त होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही