Search

यूएस काउंटी ऑफ एलेघेनी की घोषणा, अब 22 जून श्री श्री रवि शंकर दिवस के रूप में मनेगा

Bangalore  :  28 अमेरिकी और कनाडाई शहरों की लीग में यूएस काउंटी ऑफ एलेघेनी ने 22 जून को श्री श्री रवि शंकर दिवस के रूप में मनाने की घोषणा है. काउंटी के कार्यकारी रिच फिट्जगेराल्ड ने भारतीय आध्यात्मिक गुरु को उनके काम के लिए भी सम्मानित किया. यह 28वां अमेरिकी/कनाडाई शहर है, जिसने 22 जून को श्री श्री रवि शंकर दिवस घोषित किया है. शहर के अंदर हिंसा और अपराध को कम करने के लिए स्वयंसेवा और सामाजिक पहल के माध्यम से विविध समुदायों को एकजुट करने के प्रयासों को लेकर यूएस काउंटी ऑफ एलेघेनी ने यह घोषणा की.

नेशनल मॉल में आयोजित होगा द वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल

बता दें कि श्री श्री रवि शंकर गुरुदेव को उनके वैश्विक मानवीय कार्यों के लिए 5 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान, दुनिया भर की सरकारों से 39 से अधिक सम्मान एवं पुरस्कार और 26 मानद डॉक्टरेट भी प्राप्त हैं. श्री श्री रवि शंकर वाशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित द वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का नेतृत्व करेंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//