Search

 
 
 

अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस से अपने सभी युद्धक विमान वापस बुलाये

National News  : RAF फेयरफोर्ड के बारे में बता दें कि यह लंदन से लगभग 160 किलोमीटर दूर है. RAF फेयरफोर्ड का कई सालों से मध्य पूर्व के सैन्य अभियानों में अमेरिकी बॉम्बर्स के लिए इस्तेमाल होता रहा है
 
अमेरिकी युद्धक विमान(फाइल फोटो)

National News  :  ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस से अपने सभी युद्धक विमान वापस बुला लिये हैं.

 

जानकारी के अनुसार अमेरिका ने एयरबेस पर आतंकी हमले की साजिश की हो रही जांच के बीच यह निर्णय लिया है. पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया है कि RAF फेयरफोर्ड पर तैनात अमेरिकी बॉम्बर्स उनके होम बेस पर वापस चले गये हैं.

 

दरअसल RAF फेयरफोर्ड पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में सुरक्षा से संबंधित एक घटना घटी थी.  इस संबंध में सेंट्रल लंदन में एक ब्रिटिश-ईरानी नागरिक को पकड़ा गया था.

 

साथ ही आतंकी हमले की साजिश रचने के शक में  छह लोग हिरासत में लिये गये थे,  हालांकि बाद में सभी को जमानत मिल गयी. आरोपियों की रिहाई पर अमेरिका के प्रेसिडेंट ट्रंप ने नाराजगी जताई थी. 

 

RAF फेयरफोर्ड के बारे में बता दें कि यह लंदन से लगभग 160 किलोमीटर दूर है. RAF फेयरफोर्ड का कई सालों से मध्य पूर्व के सैन्य अभियानों में अमेरिकी बॉम्बर्स के लिए इस्तेमाल होता रहा है.

 

RAF फेयरफोर्ड से बॉम्बर्स हटाये जाने के बावजूद मध्य पूर्व में बडी संख्या में अमेरिका की सैन्य टुकड़ियां मौजूद हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही