Search

 
 
 

अमेरिका ने ‘वैग्नर’ समूह से जुड़ी चार कंपनियों पर लगाये प्रतिबंध, एक रूसी अधिकारी पर भी बैन

 
Washington :  अमेरिका ने निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ से जुड़ी चार कंपनियों और एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाये हैं. अमेरिका के वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और रूस में उन संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाये हैं, जो ‘वैग्नर’ समूह और इसके संस्थापक येवगेनी प्रीगोझिन से जुड़ी हैं. अमेरिका ने प्रीगोझिन से संबद्ध मध्य अफ्रीकी गणराज्य में स्थित दो खनन कंपनियों ‘डायमविले एसएयू’ तथा ‘मिडास रिसोर्सेज एसएआरएलयू’ पर प्रतिबंध लगाये गये हैं. साथ ही रूस स्थित सोने की बिक्री से जुड़ी ‘लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी डीएम’ और डायमविले को सहायता प्रदान करने वाले दुबई स्थित ‘इंडस्ट्रियल रिसोर्सेज जनरल ट्रेडिंग’ पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इसके अलावा अमेरिका ने ‘वैग्नर’ समूह के एक रूसी अधिकारी आंद्रेई इवानोव पर भी प्रतिबंध लगाया है. (पढ़ें, आ">https://lagatar.in/the-list-of-july-holidays-has-come-banks-will-remain-closed-for-15-days/">आ

गयी जुलाई की छुट्टियों की लिस्ट, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटाये काम)

 प्रतिबंधित की गयी कंपनियां ‘वैग्नर ग्रुप’ को धन मुहैया कराने के लिए करती हैं सोने के अवैध सौदे 

वित्त मंत्रालय के अनुसार, इवानोव ने माली में हथियार सौदों, खनन परियोजनाओं और ‘वैग्नर’ समूह की अन्य गतिविधियों को अंजाम देने के लिए माली की सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया था. मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंधित की गयी कंपनियां ‘वैग्नर ग्रुप’ को धन मुहैया कराने के लिए सोने के अवैध सौदे करती हैं, ताकि समूह यूक्रेन तथा अफ्रीका में अपने सशस्त्र बलों को बनाये रख सके और उनका विस्तार कर सके. इसे भी पढ़ें : नाटो">https://lagatar.in/nato-countries-meeting-in-lithuania-on-july-11-12-jens-stoltenberg-said-russian-forces-should-not-be-underestimated/">नाटो

देशों की बैठक 11-12 जुलाई को लिथुआनिया में, जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, रूसी बलों को कम नहीं आंकना चाहिए

अमेरिका ने पहले भी कई बार ‘वैग्नर’ समूह के खिलाफ लगाये हैं प्रतिबंध

दरअसल पिछले सप्ताह प्रीगोझिन ने अपने लड़ाकों को मॉस्को (रूस की राजधानी) की तरफ कूच करने का आदेश दिया था. हालांकि प्रीगोझिन ने अचानक रूस के साथ समझौता कर पीछे हटने और बेलारूस जाने की घोषणा कर दी थी. अब अमेरिका ने ‘वैग्नर’ समूह के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन के नेतृत्व में रूस के खिलाफ किये विद्रोह के बाद यह कदम उठाया है. हालांकि ओएफएसी का कहना है कि इन प्रतिबंधों का पिछले सप्ताह के विद्रोह से सीधा संबंध नहीं है. इससे पहले भी अमेरिका ने प्रीगोझिन और ‘वैग्नर’ समूह के खिलाफ कई बार प्रतिबंध लगाये हैं.  ‘वैग्नर’ समूह पर 2016 के अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश का भी आरोप है. इसे भी पढ़ें : एचडीएफसी">https://lagatar.in/hdfc-will-merge-with-hdfc-bank-on-july-1-will-become-the-worlds-5th-most-valuable-bank-with-a-value-of-13-77-lakh-crores/">एचडीएफसी

का HDFC बैंक में 1 जुलाई को मर्जर, दुनिया का 5वां सबसे मूल्यवान बैंक बन जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही