Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिडिल ईस्ट तनाव: धनबाद में LPG गैस की किल्लत, एजेंसी पर उमड़ी भीड़

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब देश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव के बीच धनबाद में एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है. गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब देश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव के बीच धनबाद में एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है. गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

 

बस्ताकोला स्थित चौधरी गैस एजेंसी के बाहर गुरुवार को सैकड़ों लोग सिलेंडर लेकर सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि एजेंसी में गैस की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

 

कई उपभोक्ता चार-पांच दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए भटक रहे हैं. इस दौरान रमजान का महीना होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. रोजा रखकर महिलाएं और पुरुष घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं.

Uploaded Image

बैंक मोड़ से आई उपभोक्ता सुनीता देवी ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से एजेंसी में लाइन में लगी हुई हैं. एजेंसी की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि गैस की गाड़ी आने वाली है लेकिन दोपहर तक भी सिलेंडर नहीं पहुंचा. उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर-परिवार छोड़कर यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए.

Uploaded Image

वहीं, एक अन्य महिला उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले ही गैस की बुकिंग कराई थी लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है. मजबूर होकर सुबह 5 बजे से एजेंसी के बाहर लाइन में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और ईद भी नजदीक है ऐसे में गैस नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

 

उन्होंने कहा कि करीब 300 से अधिक उपभोक्ता एजेंसी के बाहर जमा हैं. जानकारी मिली है कि गैस से भरी गाड़ी बोकारो से चली है और चास में रुकी हुई है लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी एजेंसी नहीं पहुंच पाई. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द गैस आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही