Lagatar Desk
अमेरिकी मीडिया चैनलों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहिष्कार कर दिया है. चैनलों की यह कार्रवाई अमेरिकी सरकार के उस कार्रवाई के बाद किया है, जिसमें सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस में प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की थी. सरकार के इस खिलाफ न्यूज चैनल एक मंच पर आ गए. इसके साथ ही फॉक्स न्यूज, एबीसी, सीबीएस, सीएनएन और एनबीसी ने संयुक्त रुप से फैसला लिया कि डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रमों का बहिष्कार कर दिया.
ट्रंप चैनल लांच
जब मीडिया चैनल्स ने एक मंच पर आकर डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया, तब व्हाइट हाउस ने “ट्रंप टीवी“ नामक चैनल लाँच किया है. यह चैनल 24 घंटा चलेगा. चैनल ट्रंप सरकार की उपलब्धियों, भाषणों और आधिकारिक जानकारियों का सीधा प्रसारण करेगा.