Search

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने ओडिशा रेल हादसे पर दुख जताया

Washington :  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओडिशा रेल हादसे पर दुख जताया है. बाइडन ने कहा कि भारत में हुए भीषण रेल हादसे के त्रासदीपूर्ण समाचार काफी दुखद है. हमारी संवेदनाएं इस घटना में घायल हुए और अपने प्रियजन को खो चुके लोगों के साथ हैं. कहा कि अमेरिका और भारत के बीच गहरे पारिवारिक एवं सांस्कृतिक संबंध हैं, जो दोनों देशों को एकजुट करते हैं. पूरे अमेरिका के लोग भारतीयों के साथ इस दुख में शामिल हैं. (पढ़ें, रिम्स">https://lagatar.in/if-you-want-to-get-treated-in-rims-then-bring-a-fan-with-you/">रिम्स

में कराना है इलाज तो साथ लेकर आएं पंखा)

तीन ट्रेनों की आपस में हुई थी जोरदार टक्कर

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गयी थी. बालासोर जिले में बहनागा स्टेशन के पास पहले यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरायी. फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गयी. कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नई जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गये. इस रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 1100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : पूरा">https://lagatar.in/read-news-of-jharkhand-and-country-and-abroad-in-dainik-shubham-sandesh/">पूरा

सिस्टम फेल।।मंत्री के सामने बरसीं ममता।।संजय आवास व जयशंकर बने हिंदू न्यास बोर्ड अध्यक्ष।।अस्पताल में जन्मी बेटी को बेबी किट।।समेत कई अहम खबरें पढ़ें दैनिक ‘शुभम संदेश’ में।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp