Search

 
 
 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, अलकायदा से भी बदतर है हमास

 
Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास आतंकवादी संगठन अलकायदा से भी बदतर है. बाइडन ने फिलाडेल्फिया में हाइड्रोजन हब्स में शुक्रवार को कहा, हमें जितना अधिक इस हमले के बारे में पता चलता है वह उतना और अधिक भयावह प्रतीत होता है. एक हजार से अधिक निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 27 अमेरिकी भी शामिल हैं.               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल में थे

उन्होंने कहा, इनके मुकाबले तो अलकायदा भी कुछ ठीक लगता है. ये शैतान हैं. जैसा मैं शुरुआत से कहता आ रहा हूं कि अमेरिका इसे लेकर गलती नहीं कर रहा, वह इजराइल के साथ है. राष्ट्रपति ने कहा, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कल इजराइल में थे और आज रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन वहां हैं. उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इजराइल को अपनी रक्षा के लिए जो कुछ भी चाहिए वह उसके पास हो और वह हमलों का जवाब दे.

गाजा में मानवीय संकट से निपटा जाये

मेरी प्राथमिकता यह भी है कि गाजा में मानवीय संकट से निपटा जाये. बाइडन ने कहा कि उनके निर्देश पर उनकी टीम इस क्षेत्र में काम कर रही हैं और इजराइल की मदद के लिए मिस्र, जॉर्डन और अन्य अरब देशों की सरकारों और संयुक्त राष्ट्र के साथ सीधे संवाद कर रही हैं. उन्होंने कहा, हम इस बात की अनदेखी नहीं कर सकते कि फलस्तीन की अच्छी खासी आबादी का हमास से और उसके हमलों से कोई लेना नहीं है. आज मैंने उन सभी अमेरिकी परिवारों से जूम कॉल पर एक घंटे से अधिक समय तक बात की जिनके परिवार के सदस्य लापता हैं.

अमेरिका इजराइल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है

बाइडन ने कहा, वे पीड़ा से गुजर रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे, बेटी, पति, पत्नी और बच्चे किस हाल में हैं. आप समझ रहे हैं...यह परेशान करने वाला है. मैंने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. बाइडन ने कहा, हम हमास द्वारा पकड़े गये अमेरिकियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इजराइल और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और हम तब तक रुकने वाले नहीं हैं जब तक हम उन्हें घर नहीं ले आते.’ व्हाइट हाउस की प्रधान उप सचिव ओलिविया डाल्टन ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका इजराइल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और इसे जारी रखेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही