Search

 
 
 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जामनगर पहुंचे, रिलायंस इंडस्ट्रीज की तेल रिफाइनरी का दौरा किया

National News : एक दिन पहले मंगलवार को मार्को रुबियो ने भारत को कच्चे तेल के शोधन के मामले में महाशक्ति करार दिया था. उन्होंने भारत में वेनेजुएला के कच्चे तेल का अधिक से अधिक प्रसंस्करण करने की वकालत की थी.
 
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (फाइल फोटो)

National News : भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आये अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज बुधवार को गुजरात के जामनगर पहुंचे. यहां मार्को रुबियो ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तेल रिफाइनरी का दौरा किया.  

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की वेबसाइट में जानकारी दी गयी है कि जामनगर रिफाइनरी विश्व की सबसे बड़ी रिफाइनरी है. इस रिफाइनरी  की कच्चे तेल के प्रसंस्करण की क्षमता प्रतिदिन 14 लाख बैरल (एमएमबीपीडी) है.इसका जटिलता सूचकांक दुनिया में सबसे अधिक 21.1 है.
 


एक दिन पहले मंगलवार को मार्को रुबियो ने भारत को कच्चे तेल के शोधन के मामले में महाशक्ति करार दिया था. उन्होंने भारत में वेनेजुएला के कच्चे तेल का अधिक से अधिक प्रसंस्करण करने की वकालत की थी.

 

मार्को रुबियो की भारत यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना है. वह भारत के साथ पश्चिम एशिया संकट पर भी चर्चा करेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 


 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही