Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पीएम मोदी से मिले, ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया

मार्को रूबियो ने पीएम मोदी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका आने का निमंत्रण दिया. बता दे रूबियो-पीएम की  मुलाकात के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी वहां उपस्थित थे.
Advertisement
Advertisement

NewDelhi : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो कल शनिवार को यहां प्रधानमंत्री मोदी से मिले. खबर है कि  दोनों नेताओं ने भारत -अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी सहित  क्षेत्रीय और वैश्विक शांति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.  

 

 

मार्को रूबियो ने पीएम मोदी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका आने का निमंत्रण दिया. बता दे रूबियो-पीएम की  मुलाकात के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी वहां उपस्थित थे.

 

पीएम मोदी ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर वैश्विक भलाई के लिए काम करते रहेंगे. पीएम ने लिखा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत कर मुझे खुशी हुई.  

 

 

हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.  भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. 

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री रूबियो ने प्रधानमंत्री  मोदी को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में लगातार हो रही प्रगति के बारे में बताया.

 

साथ ही मार्को रूबियो ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका का दृष्टिकोण से अवगत कराया.

 

राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा ,प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के लिए विदेश मंत्री के साथ शामिल होकर बहुत अच्छा लगा. मुलाकात में सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अमेरिका-भारत सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की गयी.

 

श्री गोर ने कहा कि मार्को रूबियो द्वारा पीएम मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस (अमेरिका) आने का निमंत्रण दिय गया है.  बता दें कि क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत यात्रा पर आये मार्को रूबियो शनिवार को कोलकाता पहुंचे थे. । इसके बाद वह दोपहर में दिल्ल पहुंचे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही