Search

 
 
 

US सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर मुहर लगाई, भारत लाने का रास्ता साफ

 
NewDelhi : अमेरिका से भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आयी है. US के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमले(26/11) के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर मुहर लगा दी है. अमेरिका की सबसे बड़ी अदालत द्वारा उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दिये जाने की सूचना है. बता दें कि भारत कई सालों से पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था. वह 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांछित है. अब  26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है

वर्तमान में राणा लॉस एंजिल्स में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में हिरासत में है

जानकारों के अनुसार यह राणा के लिए भारत को प्रत्यर्पित न किये जाने का आखिरी कानूनी अवसर था. इससे पूर्व तहव्वुर राणा अमेरिकी अपील न्यायालय सहित कई संघीय अदालतों में कानूनी लड़ाई में मात खा गया था. उसने पिछले साल 13 नवंबर को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रमाणपत्र के लिए याचिका दायर की. दिलचस्प बात यह कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के एक दिन ही 21 जनवरी को US सुप्रीम कोर्ट ने याचिका रद्द कर दी. खबर है कि वर्तमान में राणा लॉस एंजिल्स में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में हिरासत में है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही