Search

 
 
 

अमेरिका : आरएसएस फ्रेंड्स ने यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के पास रजिस्ट्रेशन कराया

National News : आरएसएस फ्रेंड्स ने आरएसएस को भारत स्थित एक वॉलिंटियर और सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में वर्णित किया है. कहा है कि आरएसएस व्यक्तियों/वॉलिंटरी एसोसिएशन का एक अनइनकॉर्पोरेटेड भारत-आधारित बॉडी है. बता दें कि राजेंद्र सोनरीकर, जयंत पंत और देवानंद गड्डम आरएसएस फ्रेंड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं.
 
आरएसएस का पथ संचालन (फाइल फोटो)

National News : आरएसएस के शुभचिंतकों द्वारा अमेरिका में आरएसएस फ्रेंड्स के नाम से यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के पास फॉरेन एजेंट के रूप में रजिस्ट्रेशन कराये जाने की खबर है. इसका उद्देश्य अमेरिका में संगठन की पहुंच बढ़ाना है. खबरों के अनुसार रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट में आरएसएस फ्रेंड्स ने जॉर्जिया का एड्रेस दिया है. साथ ही नयी दिल्ली के केशवकुंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को फॉरेन प्रिंसिपल' लिस्ट किया है. 

 

 

आरएसएस फ्रेंड्स ने आरएसएस को भारत स्थित एक वॉलिंटियर और सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में वर्णित किया है. कहा है कि आरएसएस व्यक्तियों/वॉलिंटरी एसोसिएशन का एक अनइनकॉर्पोरेटेड भारत-आधारित बॉडी है. बता दें कि राजेंद्र सोनरीकर, जयंत पंत और देवानंद गड्डम आरएसएस फ्रेंड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं.

  

आरएसएस के शुभचिंतकों ने कहा कि  गवर्निंग डॉक्यूमेंट्स और लागू कानून के अनुसार आरएसएस फ्रेंड्स आम जनता, पत्रकार, मीडिया ऑर्गेनाइजेशंस, रिसर्चर्स, एकेडमिक और पॉलिसी इंस्टीट्यूशंस, कम्युनिटी लीडर्स, सिविल-सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशंस सहित सरकारी एजेंसियों या ऑफिशियल्स के साथ संपर्क कर सकता है.


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही