Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों का प्रयोग करें - डीसी

Ramgarh: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्र प्रायोजित एग्रीकल्चर एक्सटेंशन /आत्मा एवं खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना(वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के क्रियान्वयन के लिए आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान परियोजना निदेशक आत्मा प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को वर्ष 2023- 24 के लिए विभिन्न प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण, परिभ्रमण, कृषक प्रक्षेत्र पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान मेला सहित अन्य योजनाओं में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी साथ ही वित्तीय वर्ष 2024 - 25 किए जाने वाले कार्यों व योजनाओं के प्रस्ताव के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. बैठक के दौरान उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा को समेति आत्मा सहायता अनुदान के विभिन्न गतिविधियों यथा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के संबंध में प्रत्यक्षण हेतु भूमि का चयन कर किसानों को नई तकनीक की अच्छी तरह से प्रशिक्षण देकर प्रत्यक्षण का कार्य करने का निर्देश दिया साथ. ही कृषक गोष्ठी के माध्यम से लाभान्वित हो रहे कृषकों की जानकारी अन्य किसानों तक पहुंच कर अधिक उपज कर आय के स्रोत में वृद्धि करने किसानों को बेहतर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया. वहीं अंतः जिला परिभ्रमण, अंतः जिला प्रशिक्षण, अंतर राज्यीय परिभ्रमण, अंतर राज्यीय प्रशिक्षण, अंतः राज्यीय परिभ्रमण, अंतः राज्यीय प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, जिला जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर कमलेश पिंगले ,जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-cms-departmental-review-and-big-announcements-only-iwash-pradeep-verma/">रांची

: सीएम की विभागीय समीक्षा और बड़ी घोषणाएं केवल आईवाश – प्रदीप वर्मा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही