Search

 
 
 

ऑन रोड जांच अभियान में ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग करें : DTO

 
Hazaribagh: समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक हुई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर चर्चा हुई. डीटीओ ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा मानकों के उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालकों पर नियंत्रण के लिए चेकिंग कर दंडात्मक अभियान चलाएं. DTO ने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा टीम की ओर से दुर्घटना स्थलों की जांच समेकित टीम के साथ करें. उन्होंने निर्देश दिया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर संयुक्त प्रतिवेदन कर तकनीकी पक्ष को दुरुस्त करने की कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके. डीटीओ ने कहा कि स्थल निरीक्षण में स्थानीय पुलिस, सीओ और जनप्रतिनिधि की भी उपस्थिति होनी चाहिए. मासीपीढ़ी, इचाक मोड़ और दनुवा घाटी सहित अन्य ब्लैक स्पॉट पर पायी गई समस्याओं पर कार्यकारी अभियंता को प्रस्ताव विभाग को भेज दुरुस्त करने को कहा गया. इसके अलावा टाटीझरिया, इचाक मोड़, दारू में सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचल अधिकारी को निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें–  झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leader-supriyos-big-blow-said-what-the-governor-does-not-know-bjp-mp-knows-it-is-a-challenge-to-constitutional-institutions/">झामुमो

नेता सुप्रियो ने कहा- जो बात राज्यपाल को नहीं मालूम, वह भाजपा के सांसद को पता है, यह संवैधानिक संस्थाओं के लिए चुनौती
डीटीओ ने निर्माणाधीन पुल-पुलिया और सड़क-साइट पर संवेदक को सुरक्षात्मक संकेत लगाने के लिए निर्देशित किया गया. ऑन रोड जांच अभियान में ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग करने के लिए यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया. गोल्डन आवर में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद पहुंचाने वालों को सम्मानित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी और एमओआईसी को प्रतिवेदन करने का निर्देश दिया गया, ताकि मदद करने वालों को उचित सम्मान/प्रशस्ति दे कर प्रोत्साहित किया जा सके. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विद्या भूषण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बरही पूनम कुजूर और सिविल सर्जन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  पंजाब">https://lagatar.in/pm-security-lapse-in-punjab-scs-inquiry-committee-said-firozabad-ssp-responsible-report-will-be-sent-to-center/">पंजाब

में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक : SC की जांच समिति ने कहा, फिरोजाबाद के एसएसपी जिम्मेवार, रिपोर्ट केंद्र को भेजी जायेगी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही