Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में बैठ पूरे देश के लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने भेजा जेल

प्रतिबिंब ऐप के सहारे पुलिस ने एक साइबर अपराधी को दबोचा 

Hazaribagh : कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी से पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप के जरिए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी की पहचान बिहार शेखपुरा निवासी सहाबुद्दीन पिता हबीबुल्ला के रूप में हुई है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वर्तमान में सहाबुद्दीन खिरगांव पांडेय टोला में एक किराए के मकान में रहता था. पुलिस ने बताया कि सहाबुद्दीन झारखंड-बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों को झांसे में लेकर पैसा ठगता था. एक भुक्तभोगी ने साइबर कंप्लेंट किया था. प्रतिबिंब एप से जांच करने पर अपराधी का लोकेशन हजारीबाग मिला. हजारीबाग पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराधी को धर दबोचा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-killed-wife-packed-her-body-in-an-ice-box-and-threw-it-in-the-river/">बिहारः

पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही