भाजपा की शिकायत करते हुए मांगी गई अनुमति
पार्टी ने इलेक्शन कमीशन को एक पत्र सौंप कर कहा कि इसके तहत महिलाओं को हर साल 30 हजार रुपए दिए जाएंगे. यह नई योजना है जिसे झामुमो लांच करना चाहती है.कहा गया कि भाजपा द्वारा एक पंजीकरण फॉर्म प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें आवेदकों को "गोगो दीदी योजना```` के तहत पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. इस फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर, पंचायत, ब्लॉक, जिले का नाम आदि जैसे विवरण मांगे जा रहे हैं. इस योजना में हर महीने की 11 तारीख को प्रत्येक महिला को 2100 रुपए और प्रति वर्ष 25000 रुपए देने का वादा किया गया है. यह एक चुनावी हथकंडा है, और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123 के तहत परिभाषित भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है. यह 1951 के प्रावधानों के तहत रिश्वत का प्रलोभन है.इसके बाद पत्र में कहा गया है कि यदी भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी फॉर्म "गोगो दीदी योजना ````आपके दिशा-निर्देश के विरुद्ध नहीं है, तो हमें भी "झामुमो. सम्मान योजना" लागू करने की अनुमती दि जाए."झामुमो ने चुनाव आयोग को ही उलझा दिया
झारखंड में बीजेपी की दीदी गोगो योजना को लेकर फार्म भरवाये जाने का झामुमो ने विरोध किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसे गलत बताते हुए सभी जिलों को डीसी को निर्देश दिया है, साथ ही चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है. चुनाव आयोग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब झामुमो भी खुल कर मैदान में उतर गया है. झामुमो ने निर्वाचन आयोग से कहा कि अगर बीजेपी द्वारा जारी फॉर्म "गोगो दीदी योजना ``आपके दिशा-निर्देश के विरुद्ध नहीं है तो हमें भी "झामुमो सम्मान योजना" लागू करने की अनुमति दी जाए. इसको लेकर निर्वाचन आयोग की उलझनें बढ़ गई हैं. इसे भी पढ़ें -ESIC">https://lagatar.in/esic-will-open-a-medical-college-in-ranchi-center-approves-the-proposal-of-minister-of-state-for-defense/">ESICरांची में खोलेगा मेडिकल कॉलेज, रक्षा राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर केंद्र की मुहर [wpse_comments_template]
Leave a Comment