koderma : तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी कांड में रविवार को पुलिस को सफलता मिली. पुलिस चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. तिलैया थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल होंडा शाइन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटनास्थल पर मिले सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच के दौरान बिहार के गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरपा निवासी मनोज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता छोटू रविदास, आनंद कुमार उम्र 21 वर्ष पिता दशरथ पासवान, समेत एक 16 वर्षीय और 13 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 23 फरवरी को चोरी हुई होंडा शाइन (,जेएच 12 जे 3398). 21 दिसंबर को चोरी हुई हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस और घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग किए जा रहे एक पल्सर मोटरसाइकिल (बीआर 2 एल 8231) को बरामद कर लिया. पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए लड़कों ने बताया कि पल्सर से सभी तिलैया पहुंचते थे और मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद इसे गुरपा में बेच दिया करते थे. इसे भी पढ़ें : अंबा">https://lagatar.in/outrage-over-the-murder-of-amba-prasads-mla-representative-bitka-bauri-villagers-and-congressmen-blocked-the-road/">अंबा
प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने की सड़क जाम [wpse_comments_template]
प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने की सड़क जाम [wpse_comments_template]
Leave a Comment