Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उषा मार्टिन ने मनाया सेफ्टी डे, बोले कार्मिक प्रमुख- उद्योग में सुरक्षित कार्य संस्कृति जरूरी

Ranchi : सुरक्षा दिवस के अवसर पर सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में विभिन्न कारखानाों में सेफ्टी डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उषा मार्टिन के कार्मिक प्रमुख एनएन झा ने कहा कि उद्योग में उत्पादन तभी संभव है, जब हम सुरक्षित कार्यशैली को अनायेंगे. गलत तरीके से काम करने पर उत्पादकता में क्षति होती है, साथ में दुघर्टना की संभावना बनी रहती है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा से व्यक्ति में आत्मविश्वास आता है. सुरक्षा हरेक उषा मार्टिन कर्मी की जिम्मेदारी है. इसलिए जरूरी है कि असुरक्षित कार्य करनेवाले साथी को भी समय पर सलाह दें. अगर कहीं गलती हो रही है, तो इसकी सूचना अपने विभाग या सुरक्षा विभाग को देकर अवश्य ठीक करायें.

सुरक्षित कार्य को अनुशासन का हिस्सा बना- संजीव राय

संजीव राय ने कहा कि सुरक्षित कार्य को अनुशासन का हिस्सा बनाएं. तभी हम कारखाना के अंदर में शून्य दुघर्टना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे. आरके जायसवाल ने कहा कि सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए. सुरक्षा प्रमुख दीपेंद्र कुमार ने इस अवसर पर स्लोगन और कार्टून प्रतियोगिता के सफल कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुकुल विश्वास, मयंक मुरारी, पंकज द्विवेदी, सोमेश्वर सेन, तरुण अग्रवाल के अलावा सैकड़ों की संख्या में कामगार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – फीका">https://lagatar.in/holi-meeting-ceremony-of-vidhansabha-faded/">फीका

रहा विधानसभा का होली मिलन समारोह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही