Search

चुनाव लड़ रहे सात सांसदों का उपयोगिता प्रमाण पत्र है लंबित

  • झारखंड में सभी 14 सांसदों को मिली थी 136.51 करोड़ की राशि, 124.68 करोड़ रुपये किये खर्च
  • औसतन दो वित्तीय वर्ष का ऑडिटेड सर्टिफकेट अब तक जमा नहीं हुआ
  • छह लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सांसद का प्रमाण पत्र लंबित
  • लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम के तहत केंद्र सरकार से मिली थी राशि
Ravi Bharti Ranchi : झारखंड में चुनाव लड़ रहे सात सांसदों को लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम के तहत मिली राशि का अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र और ऑडिटेड सर्टिफिकेट लंबित है. इसमें छह लोकसभा सभा के और एक राज्यसभा के सांसद हैं. इन सांसदों का औसतन दो वित्तीय वर्ष 2022-2023 और 2023-24 का उपयोगिता प्रमाण पत्र और ऑडिटेड सर्टिफिकेट लंबित है. वहीं खूंटी से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भी प्रमाण पत्र अब तक जमा नहीं हुआ है. उनका प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया चल रही है.

खर्च नहीं हो पाए 16.53 करोड़ रुपये

झारखंड के 14 सांसदों को लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम के तहत भारत सरकार से 136.51 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी. इसमें से 124.68 करोड़ रुपये खर्च किये गये, जबकि 16.53 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो पाए. कुल खर्च का प्रतिशत 98.96 फीसदी रहा. सबसे अधिक राजमहल सांसद विजय हांसदा ने 122.38 फीसदी राशि खर्च की.,

इन सांसदों का उपयोगिता प्रमाण पत्र है लंबित

सांसद                                  वित्तीय वर्ष -                           क्या है लंबित निशिकांत दुबे - 2019-20, 2021-22, 2022-23, 2023-24 - उपयोगिता प्रमाण अर्जुन मुंडा -                    2022-23, 2023-24 -                    प्रक्रियाधीन विद्युत वरण महतो -      2022-23, 2023-24 -          ऑडिटेड और उपयोगिता प्रमाण पत्र जयंत सिन्हा -                 2022-23, 2023-24 -          ऑडिटेड और उपयोगिता प्रमाण पत्र विजय हांसदा -         2018-19, 2022-23,2023-24 - ऑडिटेड और उपयोगिता प्रमाण पत्र वीडी राम -                       2022-23, 2023-24 -      ऑडिटेड और उपयोगिता प्रमाण पत्र सीपी चौधरी -                2022-23, 2023-24 -           प्रोविजनल उपयोगिता प्रमाण पत्र समीर उरांव -                2022-23, 2023-24 -           ऑडिटेड और उपयोगिता प्रमाण पत्र

किस सांसद ने कितनी फीसदी राशि खर्च की

सांसद - खर्च का प्रतिशत संजय सेठ - 115.90 पीएन सिंह - 99.52 अर्जुन मुंडा - 100.51 बीडी राम - 90.68 अन्नपूर्णा देवी - 79.35 निशिकांत दुबे - 00.00 गीता कोड़ा - 87.57 सुदर्शन भगत - 97.72 सुनील सोरेन - 114.68 सुनील सिंह - 107,78 जयंत सिन्हा - 90.34 विजय हांसदा - 122.38 विद्युत वरण महतो - 95.05 सीपी चौधरी - 88.45 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//