Search

 
 
 

सिमडेगा: उत्कलिय संघ ने मृतक के परिवार को दी आर्थिक मदद

 
Simdega: कोलेबिरा निवासी दिव्यांग राजेश पंडा की कुछ दिनों पहले आकस्मिक मौत हो गई थी. घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद उत्कलिय ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारि मृतक की तेरहवीं पर मृतक के घर कोलेबिरा पहुंचकर उनके परिजनों को 5100 रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष केदार माहंती ने बताया कि संघ के किसी भी प्राथमिक सदस्य के निधन पर संघ में सहयोग प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है. इस दौरान संघ के संरक्षक केशव चंद्र पाणिग्राही, सिमडेगा जिलाध्यक्ष विद्या बंधु शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, कोलेबिरा प्रखंड समिति के उपसचिव लखेश्वर पंडा उपस्थित थे. वहीं संघ के द्वारा मृत राजेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को सांत्वना दिया गया. इसे भी पढ़ें - धक्का-मुक्की">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-the-pushing-incident-bjp-woman-mp-said-i-felt-uncomfortable/">धक्का-मुक्की

कांड पर सियासत गरमायी, BJP महिला सांसद बोलीं-जब राहुल क.. आये तो मैं असहज हो गयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही